Posted in

Heart Touching Sad Shayari , Best Sad Shayari 2025

Heart Touching Sad Shayari , Best Sad Shayari 2025 जब दिल टूटता है तो अल्फ़ाज़ खुद-ब-खुद शायरी बन जाते हैं। ये 2025 की सबसे दर्दभरी और दिल को छू लेने वाली शायरियों का एक नायाब संग्राह है — उन लम्हों के लिए जब सिर्फ खामोशी ही जवाब होती है।

हँसते हुए इंसान की आँखों में दर्द बहुत होता है,
जो दिल का साफ़ होता है, उसे ज़ख्म बहुत होता है।

हमेशा अकेले रहना अच्छा है,
कम से कम कोई छोड़कर तो नहीं जाता।

जिसे हमने वक़्त दिया,
उसे लगा हम फालतू हैं।

तेरी खामोशी कह गई सब कुछ,
वरना हम भी कहने को तैयार थे।

वो बेवफा निकली, ये तो पहले से अंदाज़ा था,
पर ये नहीं पता था कि इतने सलीके से धोखा देगी।

टूटे हुए दिल की भी अपनी एक कहानी होती है,
हर मुस्कान के पीछे छुपी नादानी होती है।

जिससे दिल लगाया,
उसी ने ये समझाया कि दिल लगाना बेवकूफी है।

अब तुझसे कुछ नहीं चाहिए,
तेरा दिया हुआ दर्द ही काफी है।

तन्हाई कहती है आ बैठ,
तेरा भी कोई अपना नहीं रहा।

वक़्त ने सिखा दिया,
जिसे जितना चाहोगे, वो उतना ही दूर जाएगा।

हमने सोचा था तन्हाई काट लेगी,
पर तन्हाई ने ही काट डाला।

कभी-कभी दिल चाहता है,
कि सब छोड़कर कहीं खो जाएं।

वो किताबों में पढ़ा इश्क़ अलग था,
हकीकत का इश्क़ सिर्फ दर्द देता है।

तेरे बिना भी जी लेंगे,
अब तुझसे कोई शिकायत नहीं।

जिसे अपना समझा,
उसे ही सबसे ज़्यादा फर्क नहीं पड़ा।

दिल तन्हा है, आँखें नम हैं,
और वजह सिर्फ ‘तू’ है।

कभी सोचते थे तुझसे दूर नहीं रह पाएंगे,
आज तुझे देखना भी नहीं चाहते।

जिसे दिल से चाहा,
वो खेल समझ बैठा।

तू तो कहता था ताउम्र साथ निभाएगा,
अब देखो… वक़्त भी साथ है पर तू नहीं।

इतना भी मत मुस्कुरा,
तेरे जाने के बाद रो देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *